ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
टिमरनी - ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत आलमपुर के बेरोजगार निम्र आय वर्ग के लोगों ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में आवेदन दिया। ग्रामीण जनसुनवाई में आवेदन देने आए थे लेकिन जनसुनवाई के बाद यहां पहुंचे ग्रामीणों ने अधिकारियों के नहीं होने से एसडीएम के रीडर को आवेदन दिया। आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि बेरोजगारी के चलते बहुत बुरे हालात में हैं। पंचायत में रोजगार गारंटी का काम नहीं है। गरीबी रेखा के कार्ड नहीं बने हैं। हालत यह है कि एक समय भोजन कर गुजारा करना पड़ रहा है। आलमपुर, पीपल मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 12, 13 के नागरिकों ने बताया कि सरपंच और सचिव मिलते नहीं हैं। 26 जनवरी को ग्रामसभा नहीं हुई। सोमवार को पंचायत ने ग्रामसभा की। ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत राशि की मांग की है। मायाराम सेजकर आदि मौजूद रहे।
---
टिमरनी। ज्ञापन सौंपते आलमपुर के ग्रामीण।