संकल्प पत्र भरे जाएंगे
टिमरनी - 30 जनवरी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन दो मिनट का मौन रखा जाएगा। इस दिन को मद्यपान निषेध दिवस के रूप में भी मनाया जाएगा। इस मौके पर संकल्प पत्र भरवाए जाएंगे। 18 फरवरी को मंडी में अंत्योदय मेला लगाया जाएगा। यह जानकारी रहटगांव तहसीलदार बीडी नामदेव ने टिमरनी में एक बैठक में दी।