पुलिस आरक्षकों की शिकायत
नगर संवाददाता - होशंगाबाद
सिटी कोतवाली, सहित एसपी ऑफिस में तैनात आधा दर्जन पुलिस कर्मियों की शिकायत सीएम, कमिश्नर, कलेक्टर, एसपी से की गई है। शिकायत में पुलिसकर्मियों पर जुआरियों व सटोरियों से सांठ-गांठ के आरोप हैं। मामले को लेकर एसपी आईपी अरजरिया ने जांच के आदेश दिए हैं। एसपी का कहना है कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जांच करा रहे हैं। यदि आरोप सही पाए गए, तो कार्रवाई की जाएगी।