पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाशिवरात्रि मेले में ५ लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

महाशिवरात्रि मेले में ५ लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च15 से खुल जाएगा महादेव क्षेत्र का गेट
ञ्चमेला अवधि 19 से 28 फरवरी घोषित की गई है, महाराष्ट्र से आएंगे 5 लाख श्रद्धालु
कार्यालय संवाददाता,पिपरिया - पचमढ़ी
धार्मिक एवं पर्यटन नगरी पचमढ़ी में महाशिवरात्रि मेला 19 फरवरी से शुरू होगा। पचमढ़ी के संजय गांधी संस्थान में बुधवार को हुई बैठक में मेला अवधि तय कर दी गई है। 28 फरवरी तक मेला अवधि घोषित की गई है। सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान महादेव क्षेत्र का गेट भक्तगणों के लिए 15 फरवरी से खोल दिया जाएगा। वन विभाग ने अपनी सहमति दे दी है। 10 दिनों की मेला अवधि में महाराष्ट्र और विदर्भ से औसतन 5 लाख श्रद्धालु पचमढ़ी हरसाल आते हैं। इस बार भी पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है। कलेक्टर राहुल जैन ने मेला क्षेत्र का जायजा लेकर बैठक में व्यवस्थाओं संबंधी निर्देश दिए। जिसमें प्रमुख रूप से पचमढ़ी के महादेव और चौरागढ़ मंदिर क्षेत्र की रेलिंग और सीढिय़ों की मरम्मत सहित कच्चे रोड पर मुरम डालने का काम होगा। पिछले साल महादेव क्षेत्र में पार्किंग के लिए सतपुड़ा टाई गर रिजर्व को पार्किंग के लिए राशि दी थी, लेकिन कार्य अधूरा है। इसे पूरा करने के निर्देश कलेक्टर श्री जैन ने दिए हैं।
मेला अवधि के दौरान साफ-सफाई, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। श्रद्धालुओं के लिए आवास व्यवस्था सरकारी बिल्डिंगों में जाएगी। मेला अवधि में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कैंप लगेगा। बैठक में एसपी आईपी अरजरिया, एसडीएम गणेश जायसवाल, तहसीलदार डीएनसिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।चौरागढ़ मंदिर, महादेव मंदिर, गुप्त महादेव, जटाशंकर क्षेत्र। मेले से पहले मेला क्षेत्र के चढौत्री स्थल और दुकानों का आवंटन होगा। इससे महादेव मेला समिति को आय होगी।


हादेव मेला समिति मेला संबंधी व्यवस्थाएं करती हैं। चढौत्री स्थलों का आवंटन 20 प्रतिशत राशि बढ़ाकर की जाएगी।



पचमढ़ी से महादेव मंदिर का लगेगा 35 रुपए किराया

पचमढ़ी से महादेव मंदिर तक यात्री वाहन किराया तय कर दिया गया है। तहसीलदार डीएनसिंह ने बताया कि पचमढ़ी से महादेव मंदिर तक 35 रुपए किराया तय किया गया है। जबकि पचमढ़ी से जलगली तक का किराया 30 रुपए रखा गया है। कलेक्टर ने किराया सूची को सार्वजनिक करने के निर्देश दिए हैं। ताकि यात्रियों को निर्धारित किराए के बारे में पता हो। पचमढ़ी बस स्टैंड से महादेव मंदिर तक जाने के लिए टैक्सियों की व्यवस्था होगी। महादेव मेला समिति परमिट जारी करेगी। पुलिस और परिवहन विभाग वाहनों के पंजीयन और बीमा आदि की जांच करेंगे। वाहनों में ओवर लोडिंग करने पर परमिट निरस्त करके कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा लिहाज से क्रेन की व्यवस्था भी होगी। क्रेन पगाारा गांव में खड़ी की जाएगी। फायर ब्रिगेड के भी इंतजाम होंगे। मेला क्षेत्र में पेयजल के इंतजाम महादेव मेला समिति, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण और पीएचई कराएंगे।



पिपरिया। मेले को लेकर केलक्टर ने ली बैठक ।

नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा

चौरागढ़ मंदिर क्षेत्र में नया ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया चल रही है। नांदिया जंक्शन के पास 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगेगा। जिसकी लागत लगभग 18 लाख रुपए है। कार्य एजेंसी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास होशंगाबाद को बनाया गया है। मेला क्षेत्र में बिजली के पर्याप्त इंतजाम के लिए यह कार्य हो रहा है। मेला क्षेत्र में जनरेटर रखकर भी बिजली के इंतजाम होंगे।



पचमढ़ी से नागपुर 36 बसें चलेंगी

बैठक में महाराष्ट्र परिवहन मंडल नागपुर के अधिकारी एवं मप्र यात्री बस यूनियन के पदाधिकारी भी उपस्थित हुए। अधिकारियों के मुताबिक यात्री सुविधा के लिए पचमढ़ी से नागपुर 18 और नागपुर से पचमढ़ी तक 18 बसें चलेंगी। इसी प्रकार पिपरिया से पचमढ़ी तक बसें और टैक्सियां चलेंगी। इनमें लगभग 50 से ज्यादा टैक्सियां और लगभग 15 बसें शामिल होंगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्री वाहनों को महादेव मेला समिति परमिट देगी। परमिट शुल्क 2 हजार रुपए प्रति वाहन तय किया गया है।



मेला - पचमढ़ी में महाशिवरात्रि मेले को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक