पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंदोलन करेगा महासंघ

आंदोलन करेगा महासंघ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी - कर्मचारियों की समस्याएं हल नहीं होने के बाद अब मप्र बिजली कर्मचारी महासंघ आंदोलन की तैयारी कर रहा है। संघ के महामंत्री गणेश धोटे ने बताया कि पिछले वर्ष पच्चीस सितंबर को संगठन और प्रबंधन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इसके बाद सात नवंबर को ज्ञापन भी दिया गया, लेकिन प्रबंधन ने कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। ऐसे में उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कंपनी प्रबंधन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। जल्द ही कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो वे आंदोलनात्मक कार्रवाई करेंगे।