पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधुनिक तकनीक अपनाकर फसलों से लाभ लें: गुप्ता

आधुनिक तकनीक अपनाकर फसलों से लाभ लें: गुप्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद - खाद्य सुरक्षा मिशन के राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. एसके गुप्ता बुधवार जिले के दौरे पर थे। कृषि अधिकारियों की टीम के साथ वे पिपरिया, सोहागपुर एवं बाबई विकासखंड के दर्जनों ग्रामों में पहुंचे और किसानों की फसलें देखी, उनसे चर्चा की और उन्हें जरूरी सुझाव भी दिए। खाद्य सुरक्षा मिशन के राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. गुप्ता ने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि दलहनी फसलों में अधिक उत्पादन के लिए भूमि की उर्वरता के हिसाब से सल्फर का इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने किसानों को यह भी सलाह दी कि फसलों का अधिक उत्पादन के लिए आधुनिक व कृषि आधारित सफल तकनीकी का प्रयोग करना चाहिए। उप संचालक कृषि बीएल पाठक ने बताया कि डॉ. गुप्ता दिल्ली से कृषि अधिकारियों की टीम के साथ जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहे। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए।