- Hindi News
- ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने से वार्ड में भरा रहा पानी
ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने से वार्ड में भरा रहा पानी
टिमरनी - नगर के वार्ड 14 में बीते कई सालों से पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है जिससे यहां आवासीय परिसर में पानी भरा रहता है। टेकर ((जमीन की ऊंचाई )) होने के कारण वार्ड की स्वीपर कॉलोनी में बनी नालियों से पानी का बहाव आगे की तरफ नहीं हो पाता। स्वीपर कॉलोनी में करीब हजार फीट नाली आवासों के दोनों ओर बनी हुई है। इन दोनों नालियों के निस्तार का पानी नेशनल हाईवे से लगे आवासीय परिसर में भरा रहता है जिससे यहां गंदगी और मच्छर पनप रहे हैं। स्वीपर कॉलोनी में पानी निकासी की समस्या सालों से बनी हुई है। इसके समाधान के लिए नगर परिषद की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वार्ड पार्षद गिरीश घुरे ने बताया कि पिछले 4 सालों से यहां पानी निकासी की व्यवस्था किए जाने का प्रयास कर रहे हैं। कई बार अध्यक्ष नगर परिषद व सीएमओ को लिखित आवेदन भी दिया गया गया है लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पार्षद घुरे का कहना है कि नेशनल हाईवे के पास निर्माण की जा रही नाली में पाइप डालकर या नाली बनाकर स्वीपर कॉलोनी से जोड़ दिया जाए तो यह समस्या दूर हो सकती है।
लेकिन परिषद इतना भी नहीं कर पा रही है जबकि यहां पर सरकारी जमीन भी है जिसमें यह सुविधा की जा सकती है।
निरीक्षण करेंगे
॥इस संबंध में स्थल निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद ही बता पाएंगे कि क्या किया जा सकता है।ञ्जञ्ज
एचआर खाड़े, सीएमओ, टिमरनी