जीप की टक्कर से छात्र घायल
मुलताई - चंदोराकला में बुधवार सुबह स्कूल जा रहे छात्र को जीप ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। छात्र को पैर, हाथ और सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने जीप ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। कक्षा सातवीं में पढऩे वाला हिमांशु पिता संजय निवासी चंदोराकला सुबह 10 बजे स्कूल जा रहा था। स्कूल के पास सड़क पर बनी पुलिया पर पीछे से आ रही जीप क्रमांक एमएच 27 सी 5909 के ड्राइवर ने हिमांशु को टक्कर मार दी।