- Hindi News
- कंपनी ने डोब और नंदबोई का बिजली कनेक्शन काटा
कंपनी ने डोब और नंदबोई का बिजली कनेक्शन काटा
ञ्च उपभोक्ताओं पर चार लाख रुपए से अधिक का बिजली बिल है बकाया होने पर विद्युत वितरण कंपनी ने काटा कनेक्शन
नगर संवाददाता - मुलताई
विद्युत वितरण कंपनी ने ब्लॉक के डोब और नंदबोई गांव का बिजली कनेक्शन काट दिया है। दोनों गांवों के ग्रामीणों पर विद्युत वितरण कंपनी का चार लाख रुपए से अधिक का बिजली बिल बकाया है। बिजली कनेक्शन काटे जाने से गांव में अंधेरा छा गया है।
बिजली बिल के बकायादारों के खिलाफ विद्युत वितरण कंपनी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बकायादारों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। डोब और नंदबोई गांव के अधिकांश ग्रामीणों पर बिजली बिल की राशि बकाया होने पर कंपनी ने गांव की बिजली काट दी है। इससे दो दिनों से गांव में अंधेरा छाया हुआ है। नंदबोई के सुभाष परिहार, लखन परिहार, श्रीराम परिहार, सुदामा कास्लेकर आदि ने बताया कि 27 जनवरी को कंपनी के कर्मचारियों ने डोब और नंदबोई के आवासीय क्षेत्र का बिजली कनेक्शन काट दिया है। इससे बिजली से जुड़े सभी कार्य ठप हो गए है। बच्चे रात के समय पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। गांव के साथ अधिकांश किसानों के खेतों में भी बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। जिससे किसान खेतों में लगी फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार अचानक बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।