पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने की मासोद में गैस एजेंसी खोलने की मांग

ग्रामीणों ने की मासोद में गैस एजेंसी खोलने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - मुलताई
मासोद सहित आसपास गांवों के ग्रामीणों ने रसोई गैस एजेंसी की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गैस एजेंसी नहीं होने से गैस उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ता है। मासोद सरपंच शीतल बामने, वायगांव सरपंच अनुसया पाटनकर, सांईखेड़ा खुर्द सरपंच सगनी बाई आदि ने कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए बताया कि मासोद में गैस एजेंसी के लिए 1 जनवरी 2013 को विज्ञापन प्रकाशित हुआ था। जिसमें साईंखेड़ाखुर्द, वायगांव और मासोद में से किसी भी एक गांव में एजेंसी खोली जाना था। अब तक किसी भी गांव एजेंसी नहीं खोली गई है। ग्रामीण दिलीप साहू, पंढरीनाथ पाटनकर, महेश बरोदे, दिलीप मालवीय ने मासोद में गैस एजेंसी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मांग की है।