पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमावस्या पर आज होगा पुण्य स्नान

अमावस्या पर आज होगा पुण्य स्नान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - होशंगाबाद
मौनी अमावस्या गुरुवार को है। इस दिन हजारों श्रद्धालु नर्मदा में पावन स्नान करेंगे। स्नान के लिए बुधवार रात से ही लोगों को आना शुरू हो जाएगा। घाटों और स्टेशन पर इंतजाम किए जा रहे हैं। स्टेशन पर सुरक्षा के खास इंतजाम होंगे। मौनी अमावस्या पर नर्मदा में स्नान करने का विशेष महत्व होता है। इसके चलते लोग दूर-दूर से आते हैं। आरपीएफ उप निरीक्षक एसएल रावत और जीआरपी चौकी प्रभारी पीडी डंडोतिया ने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्टेशन पर अतिरिक्त बल तैनात किया है जो स्टेशन से होकर आने-जाने वाले यात्रियों पर नजर रखेंगे। जीआरपी ने रेल सुरक्षा समिति से जुड़ रहे सदस्यों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हंै।




मोरछली चौक स्थित गणेश साईं मदिंर में नर्मदा जयंती के लिए नर्मदाजी की प्रतीमा स्थापित कर नर्मदा पुराण का पाठ किया जा रहा है।

तीन दिवसीय होगा नर्मदा जयंती महोत्सव

होशंगाबाद - सेठानी घाट पर तीन दिवसीय नर्मदा जयंती महोत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी है। मॉ नर्मदा नित्य आरती समिति के संयोजक पं. बिनोद दुबे ने बताया कि महोत्सव का आयोजन 5 से 7 फरवरी तक होगा। जिसमें 5 फरवरी की प्रात: 9 बजे नित्य आरती के साथ मंगलाचरण कार्यक्रम की शुरूआत होगी, रात्रि 7 बजे से मॉ नर्मदा की महाआरती होगी। 7 फरवरी को प्रात: 9 बजे सुरवाणी का आयोजन होगा, 10 बजे से नर्मदा का महाभिषेक के साथ ही जन्मोत्सव व महाआरती की तैयारी होगी।