पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलशयात्रा निकाली, नशा मुक्ति का संदेश दिया

कलशयात्रा निकाली, नशा मुक्ति का संदेश दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - मुलताई
साईंखेड़ाखुर्द में बुधवार से श्रीमद भागवत महापुराण कथा और सोनोरा में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू हुआ। दोनों ही गांवों में अनुष्ठान का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। साईंखेड़ा में भागवताचार्य गणेश त्रिवेदी ने कलयुग में भागवत कथा सुनने के महत्व को बताया। श्री त्रिवेदी ने कहा कि कलयुग में प्रभु के नाम का स्मरण और प्रभु नाम सुनने से पापों का नाश होता है। उन्होंने भागवत को सुनकर इसे जीवन में उतारने की समझाइश दी। इधर सोनोरा में पंचकुण्डीय गायत्री महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण का शुभारंभ हुआ। पूरे गांव में कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में शामिल बच्चों और महिलाओं ने नशा मुक्ति का संदेश दिया। ग्रामीणों ने जगह-जगह कलशयात्रा का स्वागत किया। पूरे गांव का भ्रमण कर कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंची। सरपंच रामराव उकंडे ने बताया कि क्षेत्र की खुशहाली और शांति के लिए अनुष्ठान किया जा रहा है।


नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अनुष्ठान में उपस्थित होने का निवेदन किया है।