कार्यकर्ताओं ने कहा
नगर संवाददाता - सारनी
भारतीय जनता युवा मोर्चा में सारनी मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्ति का विरोध शुरू हो गया है। युवाओं के एक खेमे ने बुधवार को इसका विरोध किया। युवाओं ने हाल ही में पदस्थ युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष को बदलने की मांग उठाई है। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने तक की बात कही है। भाजपा में सारनी मंडल के लिए युवा मोर्चा के अध्यक्ष की नियुक्ति हाल ही में की गई है। सारनी क्षेत्र की उपेक्षा किए जाने पर युवाओं ने विरोध किया। बुधवार को युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता पीजे शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने मंडल कार्यालय जाकर मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह से भी मुलाकात की। युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बदलने की मांग की है। युवा मोर्चा के नवीन शिवहरे, प्रीतम साहू, शरद गर्ग ने बताया कि सारनी के युवाओं की उपेक्षा करते हुए भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी पाथाखेड़ा, शोभापुर और बगडोना के युवाओं को पदों से नवाज रहे जो न्यायसंगत नहीं है।
युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि विभिन्न पदों पर विवादास्पद व्यक्तियों की नियुक्ति कर दी जा रही है। इस मौके पर शरद गर्ग, जफर खान, अमर राणा, मनीष यादव, दीपेश दुबे, दीपक देसाई, गोलू राजपूत, हसीन हैदर, देवेंद्र उबनारे, जित्तू नागपुरे, संजय गुप्ता, राजेश परिहार, मिथुन बावसे, ट्विंकल वाइकर, भरत खातरकर, योगेश गायकवाड़, राजेंद्र कड़वे, सुनील सरकार, प्रवीण बंजारे, नितेश गायकवाड़, विक्की उइके, प्रफुल्ल पराशर और गौतम दुबे समेत अन्य लोग मौजूद थे।
फोटो- 8
मंडल अध्यक्ष को बदलें, नहीं तो देंगे सामूहिक इस्तीफा
जिला संगठन ने भेजे थे नाम
॥मंडल संगठन के पास युमो के मंडल अध्यक्ष के लिए पांच नाम आए थे। इनमें सारनी से नवीन शिवहरे, प्रीतम साहू, सुधीर यादव, पाथाखेड़ा से दीपक वानखेड़े और शोभापुर से मुकेश सोनारे शामिल हैं। पांचों नामों को जिला संगठन भेज दिया था। नियुक्तिवहीं से हुई है। इसमें किसी जाति अथवा क्षेत्र का ध्यान नहीं रखा गया।ञ्जञ्ज
रंजीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सारनी
सारनी के भाजपा नेता पीजे शर्मा के सामने विरोध करते भाजयुमो के कार्यकर्ता।