- Hindi News
- पैरामाउंट क्लब ने ७ गोल से फुटबॉल मैच जीता
पैरामाउंट क्लब ने ७ गोल से फुटबॉल मैच जीता
नगर संवाददाता - होशंगाबाद
एसएनजी मैदान पर खेली जा रही स्व. प्रशांत ठाकुर स्मृति जिला स्तरीय सेवन ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता का खिताब पैरामाउंट क्लब ने लक्ष्य भेद क्लब को 7 गोलों से हराकर अपने नाम कर लिया। बुधवार को खेला गया फाइनल मैच एक तरफा रहा। पैरामाउंट की टीम पूरे मैच में लक्ष्यभेद पर हावी रही। बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन करते हुए पैरामाउंट के खिलाडिय़ों ने एक के बाद एक सात गोल किए। इसके पहले प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए सरवाईट व काका इलेवन के बीच खेला गया। सरवाईट की टीम ने 1 गोल से मैच जीत लिया। समापन कार्यक्रम के अतिथि पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष माया नारोलिया, एनईएस कॉलेज के संचालक अरुण शर्मा, सद्भावना समिति के अध्यक्ष अरुण दीक्षित, चैंप्स फन स्कूल के डायरेक्टर आशीष चटर्जी ने खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। आयोजन समिति के कमल सिंह ने बताया कि बेस्ट प्लेयर - नदीम खान पैरामाउंट , बेस्ट स्कोरर राहुल मांझी पैरामाउंट , बेस्ट डिफेंडर रजत सोनी पैरामाउंट, बेस्ट गोलकीपर चंद्रशेखर यादव जीएफसी, बेस्ट नवोदित खिलाड़ी का पुरस्कार अविनाश शर्मा लक्ष्यभेद को दिया गया।