पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजी कार्यक्रम में पहुंची मंत्री मेहदेले

निजी कार्यक्रम में पहुंची मंत्री मेहदेले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टिमरनी - तहसील की ग्राम पंचायत बिच्छापुर में बुधवार शाम साढ़े चार बजे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने प्रदेश सरकार की पीएचई, पशुपालन, उद्यानिकी विभाग मंत्री कुसुम मेहदेले पहुंचीं। गांव के रामजानकी मंदिर में दर्शन किए। मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा की पूर्णाहुति के दौरान वे मौजूद रहीं। मेहदेले ने इस मौके पर बातचीत में बताया कि सौ दिवसीय कार्य योजना में सभी बंद पड़ी नल-जल योजनाएं शुरू की जाएंगी। किसानों को राहत राशि के सवाल पर कहा कि प्रदेश सरकार ने केंद्र से राशि की मांग की है। किसानों को जल्द राहत और बीमा राशि मिल सके। बिच्छापुर सरपंच बलराम डूडी के आमंत्रण पर मंत्री कुसुम मेहदेले यहां आई थीं। इस दौरान पूर्व विधायक कमल पटेल, कैलाश डूडी, एसडीएम दीपक वैद्य, जनपद सीईओ अशोक उइके, नायब तहसीलदार एमएल मालवीय आदि मौजूद थे।