पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईवे पर अज्ञात वाहन ने दो युवकों को मारी टक्कर

हाईवे पर अज्ञात वाहन ने दो युवकों को मारी टक्कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता. मुलताई
छिंदवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। चिखलीकला निवासी गुड्डू पिता साहेबलाल सड़क से घर की ओर जा रहा था। इस दौरान अज्ञात जीप ने पीछे से आकर गुड्डू को टक्कर मार दी। घटना में गुड्डू के सिर में गंभीर चोट आई है। पारड़सिंगा के पास सारनी निवासी श्यामलाल अपनी मोटरसाइकिल से डहुआ जा रहा था। पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे श्यामलाल सड़क पर बेहोश अवस्था में पड़ा हुआ था। 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने जब युवक को सड़क किनारे बेहोश पड़ा देखा तो इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती किया। डॉ. प्रवीण शुक्ला ने बताया कि गुड्डू और श्यामलाल को सिर में गंभीर चोट आने से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया है।