पचमढ़ी का पारा ३.९ डिग्री पर
होशंगाबाद - बादलों के छंटने के बाद रात में ठंड का असर बरकरार है। दिन में धूप खिलने से तापमान में उछाल आया है। होशंगाबाद का दिन का तापमान २६.४ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। रात का तापमान ९.४ डिग्री दर्ज किया गया है। हिल स्टेशन पचमढ़ी का तापमान २१.९ डिग्री और रात का तापमान ३.९ डिग्री सेल्सियस रहा। एक रात पहले तापमान ४.९ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार भी १० से १२ किमी प्रति घंटे रही। इससे ठंड का असर बढ़ रहा है।