पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्याओं का निराकरण किया

समस्याओं का निराकरण किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई - प्रभातपट्टन के मासोद में राजस्व विभाग के बुधवार लगे शिविर में 19 फौत दर्ज कराने के प्रकरणों का निराकरण किया। ग्राम पंचायत भवन में नायब तहसीलदार बीसी सनोडिया की उपस्थित में हुआ। इसमें राजस्व निरीक्षक और पटवारी उपस्थित थे। शिविर में मासोद, वायगांव, शिरडी, बिसनूर, नांदकुड़ी, पोहर, इटावा, सांईखेड़ा और सावंगी के ग्रामीण राजस्व संबंधित कार्यों को लेकर पहुंचे थे। शिविर में नामांतरण के ५ और बंटवारे के ३ प्रकरणों के निराकरण के लिए 15 दिन का समय दिया।

। शिविर में मासोद के ग्रामीणों ने मोक्षधाम की जमीन पर अतिक्रमण होने की भी शिकायत की थी। जिसपर श्री सनोडिया ने मोक्षधाम की जमीन का सीमांकन करने के निर्देश दिए।