पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राण प्रतिष्ठा समारोह कल

प्राण प्रतिष्ठा समारोह कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी - शिवशक्ति धाम आश्रम में हनुमान जी एवं स्वामी जगदीशानंद की प्रतिमा की स्थापना समारोह 31 जनवरी से 8 फरवरी होगा। इस दौरान 9 दिवसीय यज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा का भी होगी। बैकुंठ धाम आश्रम के सीताराम दादाजी, हार्वेस्टर महाराज, चैतन्य महाराज ने बताया कि इकत्तीस जनवरी को कलश यात्रा और प्रतिमा का नगर भ्रमण करवाया जाएगा। 1 फरवरी से यज्ञ में आहुति दी जाएगी साथ ही दिव्य ज्योति जागृति संस्थान दिल्ली से आ रही सुश्री प्रज्ञा भारती के मुखारबिंद से संगीतमय श्रीराम कथा का वाचन भी होगा।

इलाहबाद के यज्ञाचार्य केशव प्रसाद द्विवेदी के माध्यम से यज्ञ कराए जाएंगे।