- Hindi News
- लोड पर आने के बाद ट्रिप हुई 11 नंबर इकाई
लोड पर आने के बाद ट्रिप हुई 11 नंबर इकाई
नगर संवाददाता - सारनी
सतपुड़ा पॉवर प्लांट की ग्यारह नंबर इकाई का कामर्शियल ऑपरेशन डिक्लेरेशन एक बार फिर टल गया। 11 नंबर इकाई लोड पर आने के बाद दो बार ट्रिप हो गई। इससे फिर दिक्कतें हो गई हैं। बुधवार शाम सात बजे इकाई को फिर से लाइट अप किया गया। पॉवर प्लांट की 250 मेगावाट क्षमता की ग्यारह नंबर इकाई को सत्ताइस जनवरी को सीओडी के लिए लाइट अप किया गया था। मंगलवार देर रात तक इकाई को सिंक्रोनाइज करने की कोशिशें की गईं, लेकिन सफलता नहीं मिली।
आखिर में देर रात 12.15 बजे अचानक रोलिंग आने के बाद इकाई को सिंक्रोनाइज किया गया। मगर, सुबह इकाई में तकनीकी कारणों से ट्रिपिंग आई
और इसे बंद करना पड़ा। दोपहर में दोबारा इसे लाइट अप किया गया। फिर ट्रिपिंग आई। शाम को
तीसरा प्रयास किया गया। शाम सात बजे इकाई को तीसरी बार लाइटअप कर सिंक्रोनाइज करने का प्रयास किया गया। देर रात तक इकाई को लोड पर ले लिया जाएगा। इंजीनियर्स की टीम इसमें जुटी हुई है।