भार्गव रिलीव, यादव को चार्ज
सारनी - सतपुड़ा पॉवर प्लांट के सुरक्षा अधिकारी आरके भार्गव को मंगलवार शाम को रिलीव कर दिया गया है।उनका चार्ज अग्निशमन अधिकारी को दिया गया है। चीफ इंजीनियर शिवाजी चौधरी के आदेश पर श्री भार्गव का रिलीविंग आर्डर उनकी अनुपस्थिति में आवास पर चस्पा किया गया है। चीफ इंजीनियर श्री चौधरी ने उनका कार्यभार अग्निशमन अधिकारी आरके यादव को दिया है। आगामी आदेश तक श्री यादव के पास सुरक्षा अधिकारी का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा।