नहर का पानी पहुंचा मंगल भवन तक
टिमरनी। नगर के वार्ड दो में बीते आठ दिनों से नहर के सीपेज का पानी यहां बने कतिया समाज मंगल भवन और आवासों के आसपास भरा हुआ है जिससे यहां के नागरिकों को समस्या हो रही है। कतिया समाज के लोगों ने बताया कि मंगल भवन के आसपास पानी भरा होने से यहां तक आना-जाना मुश्किल हो रहा है। इस वजह से सामाजिक कार्यक्रम नहीं हो पाते। बुधवार को समाज के पदाधिकारी ने इसकी शिकायत नहर विभाग से भी की है। जिस पर विभाग के एसडीओ ने निरीक्षण कर जायजा लिया। ऊंद्राकच्छ-पोखरनी एचबीसी क्षेत्र के एसडीओ एसएस टेकाम ने कहा कि हेड क्षेत्र नहर से पानी बंद कराया जाएगा। इस लापरवाही के लिए संबंधित किसान को नोटिस जारी करेंगे। इस दौरान अध्यक्ष कतिया समाज राजेंद्र नागरे, विष्णु भैसारे, रवि नागराज, ओमप्रकाश सेजकर आदि मौजूद थे।