कार ने टक्कर मारी
चारखेड़ा - तेज रफ्तार आ रही कार ने पहले एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी इसके बाद सड़क किनारे जा रही भैंस को घायल कर दिया। बुधवार शाम करीब सवा 6 बजे इटारसी से बुरहानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने बारंगा से भादूगांव जा रही मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। घटना में मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मोटरसाइकिल चालक को मामूली चोट आई है। इसके बाद कार ने सड़क किनारे डॉ. राजेंद्र सौदावत की एक भैंस को टक्कर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना बस स्टैंड और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के बीच की है।