छात्र-छात्राओं ने दी प्रस्तुतियां
हरदा - ज्ञान गंगा हायर सेकंडरी स्कूल में बुधवार को बसंत उत्सव एवं वार्षिक उत्सव गरिमामयी रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल, मुख्य अतिथि प्रो आर पंच भाई तथा अध्यक्षता नरेंद्र सिंह तोमर ने की। स्कूली छात्र-छात्राओं ने बासंती वेश में रंगकर एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल ने कहा कि 20वीं सदी अंग्रेजों की रही है तो 21वीं सदी भारत की होगी। इस मौके पर उपस्थित अतिथियों ने स्कूल की प्रतिभाओं का तथा 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों का सम्मान किया।