पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमिश्नर ने देखी वोटिंग मशीन

कमिश्नर ने देखी वोटिंग मशीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा - कमिश्नर अरुण तिवारी ने बुधवार को पॉलीटेक्निक पहुंचकर लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की फस्र्ट लेवल चेकिंग कार्य का अवलोकन किया। कलेक्टर रजनीश श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक दीपक वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल पटवा, एसडीएम सपना लोवंशी यहां मौजूद थी। इलेक्ट्रानिक कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अभियंता अरुण बाबू ने विस्तार से चेकिंग के दौरान की जा रही प्रक्रिया को बतलाया। कमिश्नर ने स्वयं भी चेक कर देखा।












श्री बाबू ने ईवीएम की सातो बटनों एवं बैलेट यूनिट की बटनों को दस-दस बार चेक करना बताया। सभी को वर्किंग कंडीशन में पाकर ही मशीन को ओके करने की बात कही। उन्होंने बताया कि एक कंट्रोल यूनिट से एक बार में 4 बैलेट यूनिट कनेक्ट हो सकते है। इस तरह एक कन्ट्रोल यूनिट द्वारा 64 अभ्यर्थियों के लिए वोटिंग की जा सकती है।














चेकिंग के दौरान यदि कोई मशीन खराब निकलती है तो उसे सुधार के लिए हैदराबाद भेजते हैं । बाद में कमिश्नर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे वहां वार्षिक निरीक्षण किया।