नुक्कड़ के मुद्दों पर की चर्चा
हरदा - एक चाय स्टाल पर बुधवार को चाय पे चर्चा विथ नमो कार्यक्रम किया गया। नुक्कड़ पर देश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई। टीम सीएजी के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए टीम सदस्य अशोक गुर्जर ने बताया, आमतौर पर स्थानीय मुद्दे ही लोकसभा चुनाव में हावी हो जाते हैं। राष्ट्रीय मुद्दे स्थानीय समस्याओं के आगे गौण लगने लगते हैं। लोकसभा चुनाव आने तक सीएजी टीम चाय पे चर्चा सत्रों का लगातार आयोजन कर प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को जिताने से कौन-कौन सी राष्ट्रीय समस्याओं का समाधान होगा, इस पर चर्चा की जाएगी।