दीक्षित को पीएचडी
पिपरिया - विनोवा वार्ड निवासी मनीष दीक्षित को रसायन में पीएचडी की उपाधि मिली है। मनीष ने धर्मसिंह देसाई विश्वविद्यालय नाडियाड ((गुजरात)) से अपना शोध कार्य किया है। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक प्रो दिनेश शाह के मार्गदर्शन में शोध कार्य पूरा किया।
मनीष ने सिन्थेसिस ऑफ हेरोरोजिनियस केटालिस्ट एंड देयर एप्लीकेशन इन ऑर्गेनिक ट्रांसफार्मेशन में शोध किया है। मनीष पिपरिया निवासी अरुण कुमार दीक्षित के पुत्र हैं। उपलब्धि पर माता गोदावरी दीक्षित सहित एकलव्य संस्था के गोपाल राठी, कमलेश भार्गव, नितिन जामकर, शैलेंद्र साहू व मित्रों ने शुभकामनाएं दीं।