पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संघ ने ज्ञापन देकर बढ़ा हुआ वेतन देने की मांग की

संघ ने ज्ञापन देकर बढ़ा हुआ वेतन देने की मांग की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया - राज्य अध्यापक संघ के सदस्यों ने समस्याओं को लेकर संकुल प्राचार्य एसके रघुवंशी को ज्ञापन दिया। इसके पहले आरएनए स्कूल परिसर में संघ की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर ने स्थानीय स्तर की समस्याओं एवं पदोन्नति व क्रमोन्नती प्रक्रिया के संबंध में चर्चा की। ज्ञापन में कहा गया है कि अध्यापक संवर्ग को 12 साल की सेवा पूर्ण करने पर क्रमोन्नती बढ़ा हुआ वेतन दिया जाए। बैठक में विनयमोहन शर्मा, कमलेश शर्मा, कैलाश रघुवंशी, केएम साहू, मनोज पटेल आदि उपस्थित थे।