शहीद दिवस पर कार्यक्रम आज
पिपरिया - शहीद दिवस के मौके पर गुरुवार को स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन कार्यक्रम कर रही है। गुरुवार सुबह 10.30 बजे से सुभाष चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। संस्था अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने बताया कि सुबह ठीक 11 बजे एसडीएम गणेश जायसवाल एवं एसडीओपी कमलेश कुमार शहर की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। सुनील गुप्ता ने कहा कि सभी नागरिकों से मंगलवारा चौराहे पर उपस्थित होने के लिए कहा है।