पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली कटौती से परेशानी फरवरी में भी रहेंगे यही हाल

बिजली कटौती से परेशानी फरवरी में भी रहेंगे यही हाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च कार्य के चलते रोजाना सुबह 11 से शाम 6 बजे तक हो रही बिजली गुल, फरवरी के अंत तक पूरा हो जाएगा कार्य
नगर संवाददाता - मुलताई
नगर में एडीबी योजना के तहत एलटी लाइन, सर्विस लाइन के केबल, नए ट्रांसफार्मर लगाने सहित अन्य कार्य किए जा रहे हैं। विद्युत लाइन बदलने के कार्य के चलते पिछले एक पखवाड़े से दिन के समय विद्युत सप्लाई बंद रखी जा रही है। फरवरी महीने के अंत तक कार्य पूरा होने के बाद ही लोगों को कटौती से निजात मिल पाएगी। रोजाना दिन के समय हो रही बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एडीबी योजना के तहत हो रहे कार्य की गति धीमी होने से नगरवासी परेशान है। एलटी लाइन के केबल, विद्युत मीटर बदलने सहित अन्य कार्य के लिए सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है। पिछले एक पखवाड़े से यही सिलसिला चल रहा है। बिजली सप्लाई किस क्षेत्र की बंद रहेगी इसकी जानकारी भी लोगों को नहीं होती है। इससे नगरवासी परेशान हो गए है। एक बार बिजली गुल होने के बाद शाम को ही सप्लाई शुरू होती है। लोगों का कहना है कि एडीबी योजना का कार्य धीमी गति से किया जा रहा है। पिछले एक पखवाड़े से काम चल रहा है इसके बाद भी अभी तक किसी भी वार्ड में कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसी गति से काम चलते रहा तो दो महीने में भी काम पूरा नहीं हो पाएगा और लोगों को बिजली कटौती से परेशान होना पड़ेगा। मिली जानकारी के अनुसार विद्युत वितरण कंपनी ने एडीबी योजना के तहत कार्य करने वाली कंपनी को फरवरी के अंत तक कार्य पूरा करने के निर्देश जारी किए है।



इसकी जानकारी भी लोगों को नहीं होती है। इससे नगरवासी परेशान हो गए है। एक बार बिजली गुल होने के बाद शाम को ही सप्लाई शुरू होती है। लोगों का कहना है कि एडीबी योजना का कार्य धीमी गति से किया जा रहा है। पिछले एक पखवाड़े से काम चल रहा है इसके बाद भी अभी तक किसी भी वार्ड में कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसी गति से काम चलते रहा तो दो महीने में भी काम पूरा नहीं हो पाएगा और लोगों को बिजली कटौती से परेशान होना पड़ेगा। मिली जानकारी के अनुसार विद्युत वितरण कंपनी ने एडीबी योजना के तहत कार्य करने वाली कंपनी को फरवरी के अंत तक कार्य पूरा करने के निर्देश जारी किए है।

यह मिलेगा लाभ

एडीबी योजना के तहत काम पूरा होने के बाद बिजली की चोरी, विद्युत लाइन झूलने, शार्ट सर्किट, वोल्टेज की समस्या सहित अन्य परेशानी हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। जिन वार्डों में लो वोल्टेज की समस्या रहती थी वहां पर नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं।

कार्य में गति लाने के दिए निर्देश

विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री एके बंजारे ने बताया कि एलटी लाइन को बदलने का काम धीमी गति से हो रहा है। बजाज इलेक्ट्रिकल्स कंपनी के कर्मचारियों को कार्य में गति लाने के निर्देश दिए गए है। जिस क्षेत्र में लाइन और मीटर बदलने का कार्य चलता है उस क्षेत्र में बिजली सप्लाई को बंद रखना पड़ रहा है।



देरी - एडीबी योजना के तहत एलटी लाइन, सर्विस लाइन

एलटी लाइन और मीटर बदलने का काम धीमी गति से होने से लोग हो रहे परेशान।