पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईडल प्लांट में चोरी करने वाले चार पकड़ाए

हाईडल प्लांट में चोरी करने वाले चार पकड़ाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी - मिनी हाईडल पॉवर प्लांट में हथियार के दम पर चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया है। एक महिला समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। इनके पास से साढ़े चार लाख रुपए का सामान बरामद किया गया है। दमुआ रोड पर जंगल में स्थित सतपुड़ा के हाईडल पॉवर प्लांट में बाइस जनवरी की रात पांच छह बदमाश हथियार लेकर यहां घुसे। सुपरवाइजर अनिल पाटीदार ने पुलिस को बताया कि चोरों के डर से वे छिप गए। इस दौरान चोर यहां से थ्रोडन बेयरिंग, साफ्ट रिंग समेत पीतल और लोहे का कीमती सामान चुरा ले गए। एसडीओपी पीएस मंडलोई ने बताया कि कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। टीम को सूचना मिली इिक बरेली भाटा निवासी खोखा उर्फ जगनू पिता मानकलाल इवने, दिनेश पिता नत्थू कुमरे ने यहां अपने साथियों के साथ चोरी की है। कीमती पीतल और लोहा चुराकर इन्होंने कबाड़ का धंधा करने वाली मुन्नीबाई को बेच दिया।



कड़ाई से पूछताछ में मुन्नीबाई ने बताया कि उसने घोड़ाडोंगरी में कबाड़ व्यवसाय करने वाले उस्मान को सामान बेचा है। पुलिस ने यहां से करीब साढ़े चार लाख रुपए का सामान बरामद किया है। आरोपी खोखा, दिनेश, मुन्नीबाई और उस्मान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।