पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मकानों की मरम्मत के लिए नहीं मिली राशि

मकानों की मरम्मत के लिए नहीं मिली राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - मुलताई
बस स्टैंड पर खुले लीगल एंड क्लीनिक में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। गुरुवार को सहायता राशि और यात्री प्रतीक्षालय में अतिक्रमण से होने वाली परेशानी को लेकर लोग लीगल एंड क्लीनिक में पहुंचे। महावीर वार्ड निवासी बेबी पति देवानंद, लक्ष्मण लोहार, सावित्री बाई, दीपक विश्वकर्मा, विमल लोहार, रेखा विश्वकर्मा मोहन प्रजापति आदि ने लीगल एंड क्लीनिक की सदस्य रेखा शिवहरे, मोहनसिंह वर्मा, नीतेश भंडारी और संजू झरबड़े को आवेदन देते हुए बताया कि अगस्त-सितंबर महीने में हुई बारिश से मकान ढह गए है। मकान ढहने के बाद भी अभी तक मरम्मत के लिए शासन की ओर से सहायता राशि प्राप्त नहीं हुई है। अधिकारियों ने सहायता राशि देने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक राशि नहीं मिली है। इसी प्रकार जगदीश सोनी, सुनील परिहार ने आवेदन देते हुए बताया कि बस स्टैंड के प्रतीक्षालय में अतिक्रमण के चलते यात्रियों को बैठने के लिए जगह नहीं मिलती है। इस संबंध में नगर पालिका सीएमओ से भी शिकायत की थी। लीगल एंड क्लीनिक के सदस्यों ने लोगों की समस्याओं से संबंधित आवेदनों को एसडीएम को प्रेषित किया। एसडीएम जीआर पटले ने नपा सीएमओ डीपी खंडेलकर को यात्री प्रतीक्षालय से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए है।



मुलताई। लीगल एंड क्लिीनिक में पहुंचकर पीडि़तों ने सहायता राशि मांगी।

पीडि़तों ने लीगल एंड क्लीनिक पहुंचकर सहायता राशि दिलाने आवेदन दिया