पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इटारसी फीडर में फाल्ट, सारनी प्लांट की दो इकाइयां हुई ट्रिप

इटारसी फीडर में फाल्ट, सारनी प्लांट की दो इकाइयां हुई ट्रिप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी - सतपुड़ा पॉवर प्लांट के इटारसी फीडर में फाल्ट के बाद दो इकाइयां ट्रिप हो गईं। घटना से मैनेजमेंट में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फाल्ट ढूंढकर इसे सुधार गया। इसके बाद बंद हुई आठ और ग्यारह नंबर इकाई को शुरू किया गया। जबकि इसके पहले छह और दस नंबर इकाई पहले से ही बंद पड़ी थी। यानी सुबह एक समय ऐसा आया कि सात और नौ नंबर इकाई को छोड़कर शेष सभी इकाइयां बंद थी।
पॉवर प्लांट की 250 मेगावाट क्षमता वाली ग्यारह नंबर इकाई को हाल दो दिनों से सिंक्रोनाइज कर लोड पर लेने के प्रयास किए जा रहे हैं। गुरुवार को सुबह इकाई लोड पर आई तो अचानक ही प्लांट के इटारसी फीडर में फाल्ट आ गया। इसके बाद इकाई में ट्रिपिंग हो गई। ग्यारह नंबर इकाई के अलावा आठ नंबर इकाई भी इसी फाल्ट के कारण बंद हुई। अधिकारियों ने बताया कि स्विच यार्ड में इससे चिंगारी भी निकली थी। एहतियात को देखते हुए फायर फाइटिंग टीम मौके पर पहुंच गई थी। सतर्कता से कोई हादसा नहीं हुआ। सेंट्रलाइज सिस्टम होने के कारण इसका ज्यादा असर इटारसी में नहीं हुआ। चंद मिनट में यहां का सिस्टम सुधर गया, लेकिन इकाइयों को दोबारा शुरू करना पड़ा। इसमें समय लग गया। दोनों इकाइयों को दोपहर तक दोबारा लोड पर ले लिया गया। हालांकि ग्यारह नंबर इकाई फुल लोड पर नहीं आ सकी है। अधिकारियों ने बताया कि फीडर में फाल्ट आने के कारणों को खोजा जा रहा है।