पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निशक्तजनों को मिलेंगे 2 लाख रुपए के उपकरण

निशक्तजनों को मिलेंगे 2 लाख रुपए के उपकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - होशंगाबाद
जिले में नि:शक्तजनों की मदद करने भारत सरकार ने सामाजिक न्याय विभाग को 2 लाख रूपए की राशि प्रदान की है। भारत सरकार ने यह राशि एडीपीओ योजना के तहत दी है। अब विभाग उक्त राशि से जिले में नि:शक्तजनों को सहायक उपकरण बांटने की तैयारी कर रहा है। सामाजिक न्याय विभाग की उप संचालक सुचिता बेक तिर्की ने बताया कि 8 फरवरी को पिपरिया में विकासखंड स्तरीय शिविर का आयोजन भी किया है। शिविर में आने वाले नि:शक्तों को विभाग द्वारा सहायक उपकरण जैसे ट्राइसिकल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र एवं कैलिपर्स दिए जायेंगे। इंदौर की बारोड़ संस्था से नि:शक्तजनों को दिए जाने वाले यंत्र मंगाए गए हैं। हम आगे भी शिविर लगाने की योजना बना रहे है जिसमें जिले के नि:शक्तजनों को चिन्हित किया जाकर उपकरण बांटे जायेंगे।