ग्यारह हजार दीप जलाकर किया यज्ञ
सारनी - शोभापुर कॉलोनी शक्ति नगर के शिव मंदिर में गुरुवार शाम को दीप महायज्ञ हुआ। २४ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में सुबह श्रद्धालुओं ने हवन कुंडों तो शाम को दीप जलाकर आहुतियां छोड़ी। शोभापुर कॉलोनी में २८ जनवरी से २४ कुंडीय गायत्री महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण शुरू हुआ था। तीसरे दिन सुबह ७ बजे से ही हवन शुरू हो गए थे। इसके बाद दोपहर में प्रज्ञा पुराण हुआ। शाम को साढ़े ६ बजे यहां ११ हजार दीपक जलाकर दीप यज्ञ किया गया। दोनों स्थानों पर प्रोजेक्टर लगाए थे। दीपचंद मालवीय ने बताया कि देव कन्याएं स्वाति भारद्वाज, दिव्य श्रोती, सरिता गुप्ता, पूर्णिमा कुमारी, तुलसी और शांतिकुंज टोली प्रमुख विनय केसरीजी ने दीपयज्ञ कराया। कार्यक्रम में डॉ. शैला मुले भी मौजूद रही।
फोटो- 4, 5, 6 , 7, 8
आज होगा समापन
गायत्री महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ शुक्रवार को समापन होगा। सुबह साढ़े सात बजे से देवपूजन, यज्ञ, संस्कार, महा पूर्णाहुति होगी। आरती के बाद भंडारा होगा। दोपहर दो बजे टोली विदाई के साथ समापन होगा।