वालीबॉल स्पर्धा 9 को
टिमरनी - संजय क्लब के तत्वावधान में स्व. प्रेमनारायण शुक्ला बाबू चाचा की स्मृति में ओपन शूटिंग वालीबॉल प्रतियोगिता 9 फरवरी को होगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन कृष्णकुमार तिवारी, प्रेमनारायण जगताप और राकेश तिवारी करेंगे। प्रतियोगिता शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल परिसर में होगी। प्रतियोगिता के संबंध में नीरज तिवारी, सुनील पटेल से संपर्क किया जा सकता है।