- Hindi News
- नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में आज निकलेगी कलश यात्रा
नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में आज निकलेगी कलश यात्रा
पिपरिया - सांडिया के नर्मदा तट पर नर्मदा जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। 31 जनवरी को गांव में कलश यात्रा निकलेगी और नर्मदा नदी के बीच में बनाए गए जल मंच पर मां नर्मदा की मूर्ति स्थापित की जाएगी। ग्रामवासी महेंद्रसिंह पटेल व उनके सहयोगियों के द्वारा कार्यक्रम कराया जा रहा है। शुक्रवार से नर्मदा जयंती महोत्सव शुरू हो जाएगा। नर्मदा पुराण भी तट के किनारे होगी। ग्रामवासी वलधारी प्रजापति ने बताया कि बाजार घाट में भी कार्यक्रम को लेकर तैयारियां होगी चुकी हैं।