पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक का पता बताने पर की ठगी

बाइक का पता बताने पर की ठगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई - नेशनल हाईवे से चोरी हुई बाइक का पता बताने के नाम पर बाइक मालिक से ३ हजार रुपए ठगने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा है। नगर के कमलेश पवार की बाइक 15 दिन पहले हाईवे पर स्थित शराब दुकान के सामने से चोरी हो गई थी। कमलेश ने बाइक चोरी होने की शिकायत पुलिस थाने में की थी। इसके बाद कमलेश के मोबाइल पर सोनेगांव ((आमला)) निवासी युवराज का फोन आया। युवराज ने कमलेश को बताया कि उसकी बाइक कहां और किसके पास है इसकी जानकारी है। बाइक का पता बताने के एवज में युवराज ने ५ हजार रुपए की मांग की। कमलेश ने युवराज को ३ हजार रुपए दे दिए। इसके बाद भी युवराज ने बाइक का पता नहीं बताया और दो हजार रुपए की मांग की। कमलेश ने युवराज को दो हजार रुपए लेने के लिए मुलताई बुलाया और इसकी सूचना पुलिस को भी दी। युवराज मुलताई पहुंचा और कमलेश से मिला तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि युवराज ने अभी बाइक के बारे में कुछ नहीं बताया है।

फिलहाल युवराज से पूछताछ की जा रही है।