पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एलएचडी मशीन से घायल श्रमिक

एलएचडी मशीन से घायल श्रमिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी - पाथाखेड़ा की सारनी माइन में एलएचडी मशीन की चपेट में आने से श्रमिक घायल हो गया। घटना श्रमिक के राइज कार्नर में सिल्ली लगाते समय हुई। श्रमिक एरिया अस्पताल पाथाखेड़ा में भर्ती है। जबकि श्रमिक संगठनों ने घटना की जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार सत्ताइस जनवरी को सारनी माइन की रिले सी अपर वर्केबल सिम में धनराज पिता बाजी ब्लास्टिंग प्रिपरेशन कार्य कर रहा था। वह चार नंबर मशीन के रास्ते में लेटकर सिल्ली लगा रहा था। इस दौरान एलएचडी ऑपरेटर ने मशीन को आगे बढ़ा दिया। मशीन उसके बाएं पैर की थाई पर लगी। इससे फैक्चर हो गया। उसका इलाज पाथाखेड़ा अस्पताल में चल रहा है। इंटक क्षेत्रीय सुरक्षा समिति के भगवान जावरी, टीएससी मैंबर भरत सिंह और आरएन सूर्यवंशी ने बताया कि प्रबंधन को घटना की जांच करनी चाहिए।
मामले में जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए।




सारनी खदान की घटना, अपर वर्केबल लेवल में हुई दुर्घटना।