पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम ने लगाई रोक, फिर भी खड़े कर रहे वाहन

एसडीएम ने लगाई रोक, फिर भी खड़े कर रहे वाहन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - मुलताई
तहसील कार्यालय के सामने नो पार्किंग का बोर्ड लगाकर वाहनों को खड़ा करने पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बाद भी दोपहिया सहित बड़े वाहन खड़े हो रहे हैं। हाईवे के किनारे वाहनों के खड़े रहने से आवाजाही में परेशानी होती है। अव्यवस्थित वाहनों के खड़े होने से तहसील कार्यालय से निकलते समय सड़क से दौडऩे वाले वाहन नजर नहीं आते हैं। इससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। इसके बाद भी इस ओर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।
नगर के मध्य से गुजरने वाले नेशनल हाईवे के किनारे तहसील कार्यालय स्थित है। तहसील कार्यालय की बाउंड्रीवाल के पास वाहन खड़े करने पर एसडीएम ने प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बाद भी यहां वाहन खड़े किए जाते हैं। तत्कालीन एसडीएम गणेश शंकर मिश्रा ने तो नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई करना शुरू किया था। जिससे नो पार्किंग में वाहन खड़े होना बंद हो गए थे। श्री मिश्रा के स्थानांतरण के बाद नो पार्किंग में वाहन खड़े होने लगे हैं। वाहनों के खड़े रहने से तहसील कार्यालय से निकलते समय हाईवे से गुजरने वाले वाहन दिखाई नहीं देते हैं। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसके बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हाईवे के किनारे वाहन खड़े होने से आवाजाही में भी परेशानी हो रही है। इस संबंध में एसडीएम जीआर पटले ने बताया कि तहसील कार्यालय के सामने नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



मुलताई। तहसील कार्यालय के सामने नोपार्किंग में खड़े होते हैं वाहन।

तहसील कार्यालय के सामने नो पार्किंग के बोर्ड के सामने खड़े किए जा रहे वाहन