पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिसनूर में क्रिकेट स्पर्धा शुरू

बिसनूर में क्रिकेट स्पर्धा शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई - प्रभातपट्टन ब्लॉक के बिसनूर में गुरुवार से टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा शुरू हुई। सहारा संकल्प क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में शुरू हुई स्पर्धा का पहला मैच बोरपेंड और जामठी के बीच खेला गया। बोरपेंड की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में ८ विकेट पर 140 रन बनाए। रनों का पीछा करने उतरी जामठी की सलामी जोड़ी ने जमकर बल्लेबाजी करते हुए 30 रन बनाए। सलामी जोड़ी के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज टीक नहीं पाया। पूरी टीम 70 रन बनाकर आलआउट हो गई। स्पर्धा के आयोजक धर्मेंद्र साहू, दीपक धोटे, कमलेश धोटे, दिलीप ठाकरे ने बताया कि फाइनल में जीतने वाली टीम को २० हजार रुपए और उपविजेता टीम को १० हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

फोटो 6