सारनी - श्री संत सेनजी महाराज सतपुड़ा सेन समाज समिति की बैठक वसंत पंचमी ४ फरवरी को दोपहर १२ बजे से बाजार चौक सारनी में रखी गई है। समिति के अध्यक्ष अरविंद उच्चसरे ने बताया कि बैठक में सारनी, पाथाखेड़ा, शोभापुर, बगडोना और सलैया क्षेत्र के सामाजिक बंधुओं को आमंत्रित किया है।