एक नोट एक वोट अभियान आज से
मुलताई - बैरियर नाके पर स्थित भाजपा कार्यालय से 31 जनवरी को सुबह 11.30 बजे से एक नोट एक वोट अभियान की शुरुआत होगी। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शिवा खंडेलवाल ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाह सहित जिले के भाजपा नेताओं की उपस्थिति में अभियान की शुरुआत होगी।
श्री खंडेलवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का निवेदन किया है।