आज निकलेगी कलशयात्रा
सारनी - शोभापुर कॉलोनी के शिवशक्ति धाम आश्रम में नौ दिवसीय श्री राम कथा और श्री राम महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को कलशयात्रा निकाली जाएगी। यहां बैकुंठधाम सलैया, शिवशक्ति धाम आश्रम शोभापुर कॉलोनी के संयुक्त तत्वावधान में नौ दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा और श्री राम महायज्ञ का कार्यक्रम रखा गया है। कलशयात्रा शोभापुर कॉलोनी के मार्गों से होती हुई यज्ञ स्थल पर पहुंचेगी। बैकुंठधाम आश्रम के संस्थापक श्री सीताराम महाराज, महंत संगीत दास ने बताया कि यज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है। इकत्तीस जनवरी को कलशयात्रा के साथ हनुमान जी की प्रतिमा एवं ब्रह्मलीन जगदीशानंद महाराज की प्रतिमा को भी नगर भ्रमण कराया जाएगा। एक से आठ फरवरी तक शोभापुर बस स्टॉप के समीप दिव्य ज्योति जागृति संस्थान दिल्ली की सुश्री प्रज्ञा भारती के मुखार बिंद संगीतमय श्रीराम कथा का वाचन किया जाएगा।
जबकि यज्ञ आहुति प्रतिमा, अन्नदान एक फरवरी से इलाहबाद से पधारे यज्ञाचार्य पंडित केशव प्रसाद द्विवेदी पूर्ण कराएंगे। समिति ने क्षेत्र वासियों धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है।
फोटो- 3