दुर्घटना में दो युवक घायल
मुलताई - छिंदवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार की रात अज्ञात वाहनों की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चिखलीकला निवासी गुड्डू पिता साहेबलाल सड़क से घर की ओर जा रहा था। इस दौरान अज्ञात जीप ने पीछे से आकर गुड्डू को टक्कर मार दी। घटना में गुड्डू के सिर में गंभीर चोट आई है। पारड़सिंगा के पास सारनी निवासी श्यामलाल बाइक से डहुआ जा रहा था। पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बेहोश श्यामलाल को 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती किया। डॉ. प्रवीण शुक्ला ने बताया कि गुड्डू और श्यामलाल को सिर में गंभीर चोट आने से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया है।