- Hindi News
- बापू ने जान दे दी, अहिंसा को नहीं त्यागा : एरोलू
बापू ने जान दे दी, अहिंसा को नहीं त्यागा : एरोलू
नगर पालिका में गांधीजी की पुण्यतिथि के मौके पर शपथ लेते अधिकारी-कर्मचारी।
ञ्च नपा में कर्मचारियों ने ली शपथ, ब्लॉक कांग्रेस और इंटक ने दी बापू को श्रद्धांजलि
सारनी - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि दी। ब्लाक कांग्रेस कार्यालय में हुए कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। ब्लाक अध्यक्ष तिरुपति एरोलू ने कहा कि बापू सत्य और निष्ठा की मूर्ति थे। उन्होंने प्राण त्याग दिए, लेकिन सत्य और अहिंसा नहीं छोड़ी। इंटक आफिस, नगर पालिका, पॉवर प्लांट और डब्ल्यूसीएल मुख्यालय पर भी राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि मनाई गई। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष श्री एरोलू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता पांडे, नेहरू राजपूत, मो. इलियास, नारायणसिंह रघुवंशी, मानिक धोटे, रामरतन यादव, हरीश पाल, गोविंदा, सुरेश पुरोहित समेत अन्य नेताओं की उपस्थिति में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सतपुड़ा पॉवर प्लांट में दोपहर १२ बजे तीन बार सायरन बजाकर श्रद्धांजलि दी गई। सीई आफिस में सीई शिवाजी चौधरी समेत अन्य अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इंटक कार्यालय में महामंत्री दामोदर प्रसाद मिश्रा, अशोक नामदेव, भरत सिंह, मुबारिक खान, तवरेज खान, सतनाम सिंह, चंद्रकिशोर डेहरिया, विजय सूर्यवंशी, किशन तुरिया, पप्पू रघुवंशी की मौजूदगी में पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई।
दो मिनट का मौन रखकर दी बापू का श्रद्धांजलि
मुलताई - गांधी चौक में गुरुवार को राष्ट्रपति महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। सुबह 11 बजे स्कूली बच्चे गांधी चौक में एकत्रित हुए। नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने दो मिनट का मौन रखकर बापू को श्रद्धासुमन अर्पित किए। गांधी चौक में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वामनराव खड़के की धर्मपत्नी शांता बाई खड़के ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पार्षद जगदीश कोड़ले, नगर पालिका सीएमओ डीपी खंडेलकर, मोहनसिंह परिहार, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रवि यादव आदि मौजूद थे।