पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनुष्य का रक्षा कवच है गायत्री मंत्र : गिरी

मनुष्य का रक्षा कवच है गायत्री मंत्र : गिरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - मुलताई
गायत्री मंत्र रक्षा कवच है। इसके जप से मनुष्य के अंदर की बुराइयों का नाश और सदगुणों का प्रवाह होता है। जिस घर में गायत्री मंत्र का जप होता है उस घर से कष्ट दूर हो जाते हैं। यह बात गुरुवार को सोनोरा में प्रज्ञापुराण कथा में कैलाश नारायण गिरी ने कही। सोनोरा में पांच दिनों तक चलने वाले पंच कुण्डीय महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा के दूसरे दिन प्रज्ञा पुराण वाचक श्री गिरी ने गायत्री मंत्र की विशेषता बताई। उन्होंने कहा कि मनुष्य जैसा सोचता है वैसा हो जाता है। इसलिए हमेशा अच्छा सोचना चाहिए।
भारतीय संस्कृति दूसरों की भलाई करने की सीख देती है। उन्होंने कहा गायत्री परिवार ने हर गांव को नशा मुक्त करने का अभियान शुरू किया है। इस अभियान में सभी को शामिल होना चाहिए। नशे के कारण भारत की युवा पीढ़ी बर्बाद होते जा रही है। इस पीढ़ी को सही मार्ग पर लाने के लिए नशे को दूर करने की जरूरत है। उन्होंने पवित्र नदियों को साफ रखने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की भी समझाइश दी। उन्होंने हर शुभ कार्य पर सभी को एक-एक पौधा लगाने की समझाइश दी। ग्रामीणों ने बताया कि 2 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ गायत्री महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा का समापन होगा।



मुलताई। सोनोरा में चल रही प्रज्ञा पुराण कथा सुनने पहुंच रहे ग्रामीण।