पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने फेल किया ट्रैक्टर चोरी का प्रयास

पुलिस ने फेल किया ट्रैक्टर चोरी का प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - शाहपुर
पुलिस ने कंटेनर समेत ट्रैक्टर जब्त कर चोरों की अन्य ट्रैक्टर चोरी करने की योजना को फेल कर दिया। कंटेनर ड्राइवर शकील अहमद से पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। टीआई प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चोरों ने शाहपुर से इटारसी के बीच से दो ट्रैक्टर और एक ट्रैक्टर बैरसिया रोड से उठाए जाने की प्लानिंग की थी। कंटेनर में ट्रैक्टर के पकड़े जाने से उनकी योजना फेल हो गई। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चोरी की इस घटना से जुड़े मुख्य आरोपियों को पकडऩे पुलिस पार्टियां घूम रही है। उल्लेखनीय है कि शाहपुर पुलिस ने कंटेनर में मरामझिरी फीडर रोड से एक ट्रैक्टर चोरी कर ले जाते हुए पकड़ा था।