पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया - सुभाष चौक पर आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार सुबह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन के द्वारा शहीद दिवस के मौके पर रखा था। शहरवासियों की ओर से एसडीएम गणेश जायसवाल एवं एसडीओपी कमलेश कुमार ने शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में एकत्रित हुए नागरिकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले शहीदों की याद में सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, सचिव सुनील गुप्ता ने भी अधिकारियों के साथ पुष्प अर्पित किए।
माखननगर - नगर समेत ब्लॉक में गुरुवार को शहीद दिवस मनाया गया। युवा शक्ति संगठन द्वारा कॉलेज में शहीद दिवस मनाया गया। जिसमें वक्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं राष्ट्रकवि पं. माखनलाल चतुर्वेदी के सिद्धांतों के बारे में बताया। शहीद दिवस पर नगर की आर्यंस सेवा समिति एवं साहित्य सरोवर संस्था ने माखनलाल चतुर्वेदी की पुण्यतिथि मनाई तो दूसरी ओर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति काजलखेड़ी ने बापू को याद किया।
सोहागपुर - आप पार्टी कार्यालय में गुरुवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर दो मिनिट का मौन रखकर कार्यकर्ताओं ने भष्ट्राचार मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला संयोजक भारत भूषण गांधी, प्रेमशंकर पटेल, योगेन्द्र साहू, नन्हूलाल पटेल, पवन जायसवाल, माया मेडम, दयाशंकर, डालचंद पटेल, रामकुमार, राजू पटेल मौजूद थे।















कार्यक्रम स्थल पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत और कविताएं प्रस्तुत कर उपस्थितजनों का मनमोह लिया। सुभाष, गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संपत मूंदड़ा, विधायक ठाकुरदास नागवंशी, नारायणदास गंगेले, नपाध्यक्ष सरिता बैस, भाजपा नेत्री अरुणा जोशी, गोपाल गांगूड़ा, बलरामसिंह बैस उपस्थित रहे।






शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।