जिले से आई एकमात्र आपत्ति
जमीन की प्रस्तावित दरें बढ़ाने की सूची सार्वजनिक करने के बाद 3 जनवरी तक आपत्तियां आमंत्रित की गई है। लेकिन अभी तक पंजीयक कार्यालय में सिर्फ एक आपत्ति आई हैं वह भी टिमरनी नगर में रहने वाले व्यक्ति ने दर्ज की है। गाइड लाइन की दरें बढ़ाने और कम करने के लिए लोगों की आपत्तियां भी जरूरी है लेकिन इस ओर जिले के लोगों ने बिलकुल भी रूचि नहीं दिखाई है। हालांकि अभी आपत्ति दर्ज कराने के लिए चार दिन शेष है। जमीन की प्रस्तावित दरें तय होने के साथ ही 3 फरवरी को अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए कलेक्टोरेट में बैठक होगी। बैठक में प्राप्त आपत्तियों तथा विचार विमर्श करने के बाद इन दरों को फाइनल करने के लिए प्रस्ताव भोपाल भेजे जाएंगे। 1 अप्रैल से नई गाइड लाइन दरें लागू हो जाएगी। जमीन की प्रस्तावित दरें तय होने के साथ ही 3 फरवरी को अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए कलेक्टोरेट में बैठक होगी। बैठक में प्राप्त आपत्तियों तथा विचार विमर्श करने के बाद इन दरों को फाइनल करने के लिए प्रस्ताव भोपाल भेजे जाएंगे। 1 अप्रैल से नई गाइड लाइन दरें लागू हो जाएगी।